फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-रिक्शा चालक को मारा चाकू, जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के रामलीला गौटिया मोहल्ले में रह रहे ई-रिक्शा चालक 35 वर्षीय लालाराम पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने के बावजूद वह घर जाकर सो गया। सुबह पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लालाराम ने पत्नी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के दौली जवाहर गांव के मूल निवासी लालाराम शहर में रामलीला गौटिया में किराये के मकान में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। लालाराम ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान दो लोगों ने उन्हें रोका और उनकी पिटाई कर दी, फिर उनके पेट में चाकू मार दिया। लालाराम का दावा है कि हमले में उनकी आंतें बाहर आ गईं। रात में वह चादर लपेटकर घर में लेट गए। पिता छेदालाल ने उनकी हालत देखी तो जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
पत्नी पर आरोप लगाया, पुलिस को संदेह
इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने लालाराम व उसके पिता छेदालाल से बात की। लालाराम ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी छह महीने से उनसे अलग रह रही है। लालाराम को शक है कि पत्नी के इशारे पर उनकी हत्या की कोशिश की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जांच में मामला अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। लालाराम के बयानों में झोल है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं चोट स्वयं तो नहीं पहुंचाई गई। सीसी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें