फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-रिक्शा चालक की ट्रेन से कटकर मौत, टोटका कराने के शक में हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालनगर के समीप अंडरपास के पास ट्रैक पर मिला शव, महिला ने जेठानी व उसके भाई के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के जलालनगर गांव के समीप अंडरपास के पास शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। वहीं, महिला ने अपनी जेठानी और उसके भाई पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि टोटका करने के आरोप में उसके पति को जान से मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव चुरहा निवासी शरीफ खां (35) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी पत्नी छोटी बेगम ने बताया कि उसकी जेठानी और उसके भाई ने उन पर टोटका करने का आरोप लगाया था। करीब 15 दिन पहले जेठानी ने अपनी नौ वर्षीय बेटी को बरेली बुलाया था। छोटी बेगम अपने भांजे के साथ वहां गई। आरोप है कि वहां उन्हें गाली दी और जान से मारने की धमकी दी गई। 12 नवंबर की रात फोन पर धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बेगम ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह पति शरीफ खेत पर जाने के लिए निकले थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। करीब सुबह आठ बजे पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से उन्हें घटना की जानकारी हुई। शिकायत में उन्होंने बताया कि घटना के बाद से परिवार के सदस्य घर से भाग गए। संवाद
चार बेटों के सिर से उठा पिता का साया
परिचितों के अनुसार, शरीफ को चार बेटे सोहेल, आमिर, शोएब, आदिल है। शरीफ छह भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों ने पुलिस को विवाद की कोई बात नहीं बताई। आरोपों की जांच की जा रही है।
- हेमंत उपाध्याय, सीओ, आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें