फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हाईवे पर दिनदहाड़े वारदात, पैर पर ई रिक्शा का पहिया चढ़ा तो चालक को पीटकर मार डाला

Wed, 25 Nov 2020 01:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भतीजों पर रिपोर्ट, तीन आरोपी हिरासत में 
 
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ फरजुद्दीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिथरी चैनपुर (बरेली)। शाहजहांपुर हाईवे पर नरियावल चौराहा पर मंगलवार सुबह दस बजे एक ई रिक्शा चालक की दिनदहाड़े पीटकर हत्या कर दी गई। पड़ोस के गांव पदारथपुर के रहने वाले चालक फरजुद्दीन (35) का कसूर इतना था कि उसके ई रिक्शा का पहिया सामने से बाइक से आ रहे एक शख्स के पैर को छू गया था। बाइक वाले ने अपने परिवार के लोगों संग उसके सीने पर बैठकर लात घूंसों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

मौत के बाद चालक के परिजन ने ग्रामीणों के साथ हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। मगर निजी अस्पताल ले जाए गए फरजुद्दीन को मृत घोषित किए जाने की भनक लगते ही सचेत हुईं सीओ तृतीय स्वाति यादव ने पहले ही कई थानों की पुलिस बुला ली थी। इससे लोग जाम नहीं लगा सके। बाद में पुलिस ने चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट लिखकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर उर्फ मुन्ने समेत तीन को हिरासत में ले लिया। 
फरजुददीन ई-रिक्शे से फेरी लगाकर चप्पल बेचने का काम करते थे। भाई मैसुद्दीन ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे फरजुद्दीन इसी काम के लिए ई रिक्शा लेकर निकले थे। नरियावल चौराहे पर नरियावल निवासी लियाकत के पैर से ई रिक्शा का पहिया छू गया। लियाकत ने गालियां दीं तो फरजुददीन ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लियाकत ने शोर मचाकर अपने परिवार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर उर्फ मुन्ने और मुन्ने के बेटे नाजिम को बुला लिया। आरोपियों ने उसके भाई को सड़क पर गिरा लिया। उसके सीने पर बैठकर उसे लात घूंसों से पीटा। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें