फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेले से टकराया ई-रिक्शा, दुकान मालिक का बेटा और ससुर खौलते तेल से झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में आकाशगंगा कॉलोनी मोड़ पर मंगलवार शाम ई-रिक्शा ने स्ट्रीट फूड के ठेले में टक्कर मार दी। इससे कड़ाही में खौलता तेल दुकान मालिक के बेटे व ससुर पर गिर गया। दोनों झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ई रिक्शा कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिली कि आकाशगंगा कॉलोनी मोड़ के पास नवादा निवासी हरिओम के स्ट्रीट फूड के ठेले में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी है।
इससे ठेले पर रखी कड़ाही में खौलता तेल दुकान पर खड़े हरिओम के बेटे कमल (16) और कमल के नाना हरचरन (65) के ऊपर गिर गया।
तेल गिरने से दोनों झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ई-रिक्शा थाने ले आई। ई-रिक्शा चालक को पकड़ा गया तो वह माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक फिलहाल ई रिक्शा चालक ही घायलों का इलाज करा रहा है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें