फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई- रिक्शा ने तोड़ा बिलपुर क्राॅसिंग का बूम, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे की दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग के बूम को रविवार शाम एक ई-रिक्शा चालक ने तोड़ दिया। क्राॅसिंग बंद होने के कारण दोनों तरफ जाम लग गया। बिलपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और इमरजेंसी बूम लगाकर सड़क यातयात को चालू करवाया।
विज्ञापन

रेलवे विभाग की इलेक्ट्रिकल टीम ने बूम की मरम्मत की। इस दौरान करीब दो घंटे तक क्राॅसिंग के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि आरपीएफ ने बार-बार फाटक को खुलवाकर वाहनों को निकलवाया, लेकिन जैसे ही कई ट्रेनें लगातार निकली तो फिर से जाम लगने लगा। वहीं, बिलपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण दोनों तरफ जगह भी कम है। इसकी वजह से भी लोगों को परेशानी हुई। दो घंटे बाद यातायात का आवागमन सुचारु कराया गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी बूम लगाकर यातायात को सुचारु करवाया गया। ई-रिक्शा चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें