फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन माह के निरस्तीकरण के बीच 26 ट्रेनों का फेरे घटाकर होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण तीन माह के लिए निरस्त की जाने वाले 48 ट्रेनों में से 26 का संचालन अब सीमित फेरों के लिए किया जाएगा। यह सभी ट्रेनें बरेली होते हुए गुजरती हैं। 26 ट्रेनों के सीमित फेरों के लिए संचालन के बाद यात्रियों को कोहरे और सर्दियों के सीजन में भी कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे। अब सिर्फ 22 ट्रेनें ही निरस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे के कैलेंडर के अनुसार कोहरे का सीजन एक दिसंबर से 29 फरवरी तक माना जाता है। इन दिनों दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन में समस्या होती है। सर्दियों के सीजन में यात्रियों की संख्या भी घट जाती है। ऐसे में रेलवे हर साल तीन माह के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त करता है।
पिछले साल 56 ट्रेनों को निरस्त किया गया था। इस साल 48 ट्रेनों को निरस्त करने की तैयारी थी। अब इनमें से 26 ट्रेनों का संचालन दिसंबर, जनवरी और फरवरी में करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इनके फेरों को सीमित किया गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में उपासना, दुर्गियाना, बाघ और अकालतख्त जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। कन्फर्म टिकट के लिए यात्री इन ट्रेनों में 60 दिन पहले तक सीट बुक करा सकते हैं। इन ट्रेनों के संचालन से शेष ट्रेनों पर दबाव भी नहीं बढ़ेगा।


-
महाकुंभ के दौरान भी किया जाएगा विशेष ट्रेनों का संचालन
अगले वर्ष जनवरी में प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन होना है। कुंभ के दौरान भी रेलवे काफी संख्या में बरेली होते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। डिवीजन स्तर पर इसके लिए काम चल रहा है। जनवरी में ही इस बार रेलवे की समय सारिणी भी बदली जाएगी। महाकुंभ के दौरान चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी भी दिसंबर अंत तक जारी कर दी जाएगी।

-
इन ट्रेनों का सीमित फेरों में संचालन
12327/28 उपासना एक्सप्रेस, 13019/20 बाघ एक्सप्रेस, 12317/18 अकालतख्त एक्सप्रेस, 12357/58 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 15909/10 अवध असम एक्सप्रेस, 15903/04 चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12523/24 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 12583/84 डबल डेकर एक्सप्रेस, 15057/08 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15119/20 जनता एक्सप्रेस, 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15074/73 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076/75 त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सीमित फेरों में किया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें