फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई वाहन सहित 12 फुट से अधिक न हो, डीएम-एसएसपी ने दिए निर्देश

Thu, 09 Jul 2026 04:08 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान आला हजरत उर्स का आयोजन होगा। दोनों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में डीएम और एसएसपी ने बुधवार को आयोजकों व लोगों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-आला हजरत के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को आयोजकों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई वाहन सहित 12 फुट से अधिक न हो। कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और सड़क पर स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में यात्रा मार्गों पर गड्ढे, लटकते बिजली के तार और जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर निगम और जिला पंचायत राज अधिकारियों को मार्गों की साफ-सफाई और खराब सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कहा। बिजली निगम को पेड़ों की टहनियों की छंटाई और रास्ते में आने वाले ट्रांसफार्मर हटाने के निर्देश दिए गए। 

जत्थों और रूट की जानकारी जुटाएगी पुलिस 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक कांवड़ जत्थे में एक इंस्पेक्टर और सिपाही नोडल अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। पुलिस प्रत्येक गांव में जाकर जत्थों और उनके रूट की जानकारी लेगी। डिवाइडर के कट बंद कराने और आंधी-तूफान से गिरे या गिरने वाले पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीडीओ देवयानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर, एडीएम पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार सिंह, अविनाश त्रिपाठी, देश दीपक, एसपी मानुष पारिक, अंशिका वर्मा और मुकेश चंद्र मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें