फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डायवर्जन के दौरान टूटी व निर्माणाधीन सड़कों से गुजरेंगे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला पुल की मरम्मत के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इस दौरान लोगों को टूटी व निर्माणाधीन सड़कों से होकर गुजरना होगा। इससे जाम लगना तय है। प्रशासन की तरफ से समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई और डायवर्जन लागू कर दिया गया। अमर उजाला की पड़ताल में सोमवार को यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


सुभाषनगर पुलिया से सुभाषनगर बाजार तक का रास्ता खोदकर छोड़ दिया गया है। यहां तीन माह से नाला निर्माण व सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। डायवर्जन प्लान के अनुसार इस मार्ग से केवल दो पहिया वाहन गुजारे जाएंगे। इसके सामानांतर दो गलियां वहां पर आगे काम होना है। चौपुला पुल बंद होने से करगैना, सुभाषनगर, नेकपुर, बदायूं रोड के लोग इन मार्गो से आएंगे तो दबाव काफी बढ़ जाएगा। इससे नई व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी।
सुभाषनगर पुलिया के नीचे से एक साथ दो बड़े वाहन नहीं निकल सकते। ऐसे में यहां पर भी जाम लगना तय है। बदायूं रोड वाले मढ़ीनाथ मार्ग से भी निकल सकेंगे। यहां जाम नहीं लगता है। सुभाषनगर बाजार के व्यापारी गगनदीप सिंह, करनजीत सिंह, विनय सक्सेना, पूर्व पार्षद आलोक तायल ने बताया कि यहां तीन माह से काम चल रहा है। जब इस मार्ग से रूट डायवर्जन किया जाना था तो प्रशासन को इसकी मरम्मत करानी चाहिए थी। अब यहां जाम लगना तय है।
विज्ञापन

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
बदायूं से शहर आने वाले सभी वाहन चौपुला पुल की ओर जाने के बजाय रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ होते हुए आएंगे। चौपुला चौराहे से बदायूं रोड पुल, गन्ना मिल की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नैनीताल व पीलीभीत की तरफ से बदायूं जाने वाले वाहन बियावानी कोठी, बुखारा मोड़, रामगंगा होते हुए आएंगे व जाएंगे।

दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से बदायूं जाने वाली रोडवेज बसें चौकी चौराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होते हुए आ-जा सकेंगी। बदायूं रोड की काॅलोनियों जैसे करगैना, बीडीए, सुभाषनगर आदि में रहने वाले लोग दो पहिया वाहन से सुभाषनगर, मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते से शांति विहार कालोनी होते हुए मढ़ीनाथ पुल से चौपुला व सिटी स्टेशन की तरफ से आ-जा सकेंगे एवं सुभाषनगर चुंगी वाजपेयी ढाल, सुभाषनगर पुलिया होते हुए स्टेशन रोड तक आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
रूट डायवर्जन वाले क्षेत्रों में मरम्मत का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके लिए टीम गठित करके मुआयना भी करा लिया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें