गजरौला में यहां पकड़ी गई थी नकली खाद
गजरौला क्षेत्र के सुहास मार्ग पर स्थित मैसर्स खान खाद भंडार पर विभागीय टीम ने पुलिस के साथ शनिवार रात छापा मारा था। खाद भंडार को खुलवाया। निरीक्षण में कृभको एनपीके ब्रांड के छपे हुए कुल 38 बैग मिले। हर बैग में 50 किलो नकली खाद थी। मौके पर एक सिलाई मशीन, एनपीके कृभको का एक खाली बैग, इफको एनपीके के 115 खाली बैग और रामबाण एसएसपी के 35 खाली बैग मिले थे।
Bareilly News: खाद के लिए सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़, धक्कामुक्की, मारपीट की नौबत
इसके अलावा प्रतिष्ठान पर खुशबू फर्टिलाइजर सल्फेट के 84 बैग भी मिले। प्रत्येक बैग का वजन 50 किग्रा था। प्रतिष्ठान के स्वामी कमरूजमा की ओर से कैल्शियम सल्फेट को एनपीके बैग में री पैकिंग कर एनपीके के उच्च मूल्य पर बिक्री कर लाभ अर्जित करने की बात सामने आई। दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान के स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।