ट्रक की टक्कर से युवक ट्रक की टक्कर से युवक की मौत होने पर पहुंची पुलिस जानकारी लेटी हुईकी मौत
हाफिजगंज। बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी बाइक फंस गई। डंपर चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर डंपर को कब्जे में ले लिया है।
थाना हाफिजगंज के गांव सुड़ियावा निवासी चुन्नीलाल का 25 वर्षीय पुत्र मुन्नालाल बाइक से हाफिजगंज बाजार में सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था कि सुड़ियावा मढ़ी के पास सड़क पार करते समय पीलीभीत की तरफ तेज गति व लापरवाही से चलाते आ रहे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान बाइक डंपर में फंसकर कुछ मीटर तक घसीटती रही। इससे युवक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े आसपास बिखर गए। लोगों के शोर मचाने पर मौका पाकर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर एसआई सत्यवीर गिरी फोर्स के साथ मौकेे पर पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा है, जो अविवाहित है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों ने बताया कि मुन्नालाल रुद्रपुर में रहकर ट्रक चलाता था। परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। अभी दस दिनों पूर्व ही वह छुट्टी लेकर आया था। मृतक के दोनों भाई खेती-कृषि से जुड़े हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है। संवाद
सांड़ को बचाने में खाई में गिरी मैजिक गाड़ी, चालक घायल
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर एमआरएफ टायर एजेंसी के पास हरदोई से लुधियाना जा रही एक मैजिक गाड़ी शुक्रवार रात को सामने आए सांड़ को बचाने के प्रयास में खाई में जा गिरी। हादसे में चालक इल्यास (30 वर्ष) निवासी बघौली चौराहा, हरदोई के पैर में चोट आई है। उसे पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मैजिक में आठ सवारियों के साथ तीन बच्चे भी मौजूद थे, जिसमें सभी सुरक्षित हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर दिन और रात में छुट्टा पशु घूमते रहते हैं, जिनकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संवाद
ट्रक की टक्कर से युवक ट्रक की टक्कर से युवक की मौत होने पर पहुंची पुलिस जानकारी लेटी हुईकी मौत