फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घने बादल मंडराने से चार डिग्री लुढ़का पारा, मौसम खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक जारी किया बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन


बरेली। सप्ताह भर से धूप सह रहे लोगों को शुक्रवार से राहत मिलने लगी। दिन भर हल्के, घने बादल मंडराए। अनुकूल माहौल बनने पर करीब चार मिमी बारिश के बाद दिन के पारे में चार डिग्री गिरावट हुई। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हुई। तेज हवा चलने पर बादल छंटे लेकिन 11 बजे से फिर घने बादल छाए। करीब आधे घंटे बाद बारिश शुरू हो गई। 20 मिनट की बारिश ने धूप से हुई उमस से राहत दी। दोपहर में भी बादल मंडराते रहे और अनुकूल माहौल बनने पर दोपहर तीन बजे के करीब फिर शहर के कुछ इलाकों में हल्की, तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

शाम को मौसम खुशगवार रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बादल मंडरा रहे हैं। जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, वहां चार दिन तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री कम 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रात का पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 91 फीसदी रहा। ब्यूरो

मौसम इनपुट
31.0
27.0
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सुबह 5:46
शाम 6:43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें