फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा के चलते आज 12:30 बजे तक बंद रहेगा रुविवि

Thu, 21 May 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा-2026 के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा अवधि के दौरान परिसर में आम आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह परीक्षा सुबह आठ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में स्थित इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय, फार्मेसी विभाग और विधि विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेशानुसार, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दौरान इन परीक्षा केंद्रों और संबंधित भवनों में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा अन्य बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इस प्रतिबंध के कारण परीक्षा अवधि के दौरान विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी और केंद्रीय पुस्तकालय को भी बंद रखा जाएगा। इस समय सीमा में केवल परीक्षा कार्य में नियुक्त किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों को ही परीक्षा केंद्रों तथा संबंधित भवनों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। संवाद
बरेली कॉलेज भी बंद रहेगा
बरेली। बरेली कॉलेज में भी बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा के चलते अवकाश रहेगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, कॉलेज के पांच केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके चलते पठन-पाठन नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें