भोजीपुरा। धौराटांडा-जमुनिया जागीर रोड पर मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा के वार्ड-10 निवासी नावेद और कैफ रात 8:00 बजे जमुनिया जागीर की ओर बाइक से जा रहे थे। शीशगढ़ थाना क्षेत्र की पीआरवी वहां से गुजर रही थी। पीआरवी चालक इकबाल अहमद ने बताया कि रोड पर खड़ी कार का गेट अचानक खुलने से बाइक सवार उससे टकरा गए। दोनों सवार गिरकर घायल हो गए। जिस कार से बाइक टकराई, उसी से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, घायलों के परिजनों का आरोप है कि पीआरवी की टक्कर से सवार घायल हुए हैं। फिलहाल तहरीर नहीं दी है। संवाद