फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुंबई में बारिश की वजह से ढाई घंटे देरी से बरेली आई फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुंबई में सोमवार सुबह से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश से हवाई उड़ानें प्रभावित रहीं। इसके चलते बरेली एयरपोर्ट पर शाम चार बजे के बाद विमान पहुंचा। करीब ढाई घंटे की देरी के चलते मुंबई से आने और बरेली से जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह से दोपहर 12 बजे तक मुंबई में तेज बारिश हुई। मौसम खराब होने की वजह से उड़ान के लिए अनुकूल माहौल नहीं बना। सामान्य दिनों में मुंबई से 11:10 बजे उड़ान होती है पर बारिश के चलते दोपहर 1:55 बजे विमान उड़ान भरकर शाम 4:14 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचा।
बरेली से शाम 4:50 बजे रवाना होकर 6:49 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर विमान पहुंचा। इंडिगो एयरलाइंस प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक 80 फीसदी से ज्यादा एयर ट्रैफिक रहा। तेज बारिश होने से उड़ान मौसम साफ होने के बाद हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें