फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठंड की दस्तक से ओपीडी में बढ़े बुखार-खांसी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान सेहत के प्रति जरा सी बेपरवाही से लोग बीमार हो रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में पहुंचे ज्यादातर मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित रहे। जोड़ों में दर्द, ड्राई आई, कोल्ड डायरिया और निमोनिया के संदिग्ध लक्षण वाले मरीज भी इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार, रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली। दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर पर करीब 16 सौ नए पर्चे बने। चार सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर परामर्श और इलाज के लिए पहुंचे थे। मेडिसिन विभाग की ओपीडी के लिए करीब छह सौ मरीजों के पर्चे बने। इसमें चेस्ट फिजिशियन, जनरल फिजिशियन और त्वचा रोग संबंधी मरीज शामिल रहे। ऑर्थोपेडिक को दिखाने के लिए 133, लैब में जांच के लिए 112 मरीज पहुंचे। बच्चा वार्ड में डेढ़ सौ बच्चों को दवाएं दी गईं।
दूसरी ओर, सीएमओ कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में भी जांच और प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 76 दिव्यांग पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मौके पर 64 दिव्यांगाें के प्रमाणपत्र और पुराने सर्टिफिकेट का नवीनीकरण किया। कार्यालय में भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें