फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी की शिकार महिलाओं का डूडा में हंगामा

Tue, 23 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहायता समूह को कर्जा दिए जाने के नाम से ठगी की शिकार महिलाओं ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय से हंगामा काटा। उन्होेंने यहां के स्टाफ और महिलाओं दलालों पर ठगी का आरोप लगाया । काफी देर तक हंगामे के बाद वह चौकी चौराहा पुलिस चौकी पहुंच गई । वहां पर तहरीर लिखकर दी, उसी समय आरोपी महिला रुमी भी पहुंच गई, जिसने एक सप्ताह में भुगतान कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि करीब आठ महीने पहले उनसे तीन - तीन हजार रुपये समूह बनाकर कर्जा दिलाने के नाम पर लिए थे। उस समय दो या तीन महीने में कर्जा दिलाने का आश्वासन दिया था, जिसमें विभाग के स्टाफ की मिली भगत भी बताई गई थी। इस बात को आठ महीने बीत गए लेकिन लोन नहीं मिला। कई महीने  बाद लोन नहीं मिला तो दलालों का झूठ सामने आ गया।
शहर की करीब एक हजार पीड़ित महिलाएं हैं। इनमें से कुछ ने पिछले महीने साहूकारा में मीरा शर्मा के घर पर हंगामा काटा था। उन्होंने मीरा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। सोमवार को फिर से महिलाओं ने डूडा कार्यालय में हंगामा काटा। दूसरी ओर आरोपी महिला रूमी का कहना है कि उसने तो महिलाओं से रुपये लेकर मीरा शर्मा को दिए थे।
विज्ञापन

इस तरह होती है ठगी
दुर्गा नगर, गणेशनगर, सकलेन नगर, आजमनगर, पीर बहौड़ा, परतापुर चौधरी आदि मलिन बस्ती की रहने वाली महिलाएं ठगी की शिकार हो रहीं हैं। इन महिलाओं को घर में पतंग, मांझा, जरी जरदोजी सहित कई काम के लिए महिलाओं के समूह बनाने के नाम पर एक से तीन हजार रुपये लेती है। जो कि इसके एवज में महिला समूह बनाने के साथ-साथ 30-30 हजार रुपये तक का कर्जा दिलाने का आश्वासन देती हैं।
‘पीड़ित महिलाओं की आरोपी महिला से बात करा दी है। जिसने सोमवार तक भुगतान  का आश्वासन दिया है। पहले तहरीर दी थी, बाद में महिलाओं के अनुरोेध पर कार्रवाई को सोमवार तक टाल दिया है।’ वीरेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी
 
‘महिलाएं दलालों से सावधान रहें। किसी को समूह गठन, लोन तथा अन्य मामले में किसी भी तरह की जानकारी करनी हो वह डूडा कार्यालय में उनसे संपर्क कर सकते हैं। दलाल किस्म की महिलाएं स्वार्थ में विभाग को बदनाम करने की साजिश कर रहीं हैं।’ विनय सिंह, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें