नौ साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित महिला ने बताया कि गणेश नगर निवासी शख्स से उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। शादी के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। कुछ दिनों बाद पति उसे भी परेशान करने लगा। पति ने उसकी जिंदगी नरक बना दी है।
आरोप है कि पति उस पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालता है। बाहरी लोगों को घर लेकर आता है। विरोध करने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।