बरेली। किला पुल के नीचे दस दिन से लावारिस कार खड़ी देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किला थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर कार कब्जे में ले ली। जांच में पता लगा कि कार मालिक से उनका दोस्त कार को मांगकर ले गया था। वह उस दिन ज्यादा नशे में था।
उसने पुल के नीचे कार खड़ी की और कुछ देर बैठा रहा। फिर नशा कम होने पर पैदल ही घर चला गया। इसके बाद उसे कार का ध्यान हीं नहीं रहा। पुलिस ने मालिक से कार ले जाने को कहा है।