फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब के नशे में धुत ड्राइवर लोडर वाहन खड़ा करके भूला, मालिक ने करा दी चोरी की रिपोर्ट

Wed, 26 Mar 2025 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत चालक ने लोडर वाहन को रामपुर गार्डन में खड़ा कर दिया। इसके बाद वह भूल गया। बाद में मालिक को चोरी की सूचना दे दी। 
विज्ञापन
लोडर वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक नशेड़ी ड्राइवर लोडर वाहन को रामपुर गार्डन में निजी अस्पताल के सामने खड़ा करके चला आया। सुबह मालिक को वाहन नहीं मिला तो उन्होंने बारादरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस फुटेज के सहारे जांच करती हुई रामपुर गार्डन पहुंची तो वहां लोडर खड़ा मिल गया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि वाहन मालिक मोईन दिव्यांग है और उनकी शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। मोईन का घर श्यामगंज चौकी के पास है, जहां पर उनका यह वाहन खड़ा रहता था। मोइन ने पुलिस को बताया था कि इस वाहन के सहारे उनकी रोजी रोटी चलती है। वाहन चोरी हो जाने से उन्हें आर्थिक दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़ें-  UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में स्थिति स्पष्ट हो गई और वाहन को थाने में खड़ा कर मालिक को सूचना दे दी गई है। चोरी की घटना असत्य पाई गई। पूछताछ में जानकारी हुई है कि शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने वाहन को रामपुर गार्डन में खड़ा कर दिया और फिर भूल गया कि उसने वाहन कहां खड़ा किया है। इसके बाद उसने मालिक को वाहन चोरी की सूचना दे दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें