बरेली के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बीसीए के छात्र को बाइक और स्कूटी सवार लड़के जबरन अपने ले गए और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बेल्ट और लात-घूंसों से पीटने का वीडियो भी आरोपियों ने बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र के पिता ने इज्जत नगर थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस हमलावर लड़कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सनसिटी विस्तार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनका पुत्र निजी विश्वविद्यालय में बीसीए का छात्र है। कुछ दिन पहले वह विश्वविद्यालय की बस से घर लौट रहा था। सनसिटी कॉलोनी के गेट पर उतरते ही छात्र को परतापुर, राजेंद्र नगर और छोटी बिहार निवासी लड़के जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। वहां ले जाकर छात्र की लात-घूसों और बेल्टों से पिटाई की।
उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लात-घूसों से भी पीटा। लड़कों ने वीडियो बनाकर खुद ही वायरल कर दिया। वीडियो में कॉलेज की ड्रेस पहने छात्र पर लड़के लात-घूंसे बरसाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में लड़कों की दो स्कूटी भी दिख रही हैं। वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा है, जिस कारण वेदांत मानसिक तनाव में आ गया है। पुलिस हमलावर लड़कों की गिरफ्तारी में लगी है।