फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दवा कारोबारी लॉकडाउन का करें पालन’

विज्ञापन
दवाई दुकान - फोटो : pti
विज्ञापन

एसपी क्राइम से मिलने पहुंचे कारोबारियों को पढ़ाया गया पाठ

बरेली। लॉकडाउन लागू होने के बाद शासन ने राशन, दवा व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने की अनुमति दे दी है। लेकिन व्यापारी संक्रमण को नजरअंदाज करते हुए मुनाफा कमाने के लालच में लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन के कुछ लोग बुधवार को एसपी क्राइम के पास पहुंचे और दुकान आते वक्त कर्मचारियों को रोकने की पुलिस की शिकायत की। एसपी क्राइम ने संबंधित थाना प्रभारी को ठीक से जांच करने के साथ ही एसोसिएशन के लोगों से भी नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर में कोरोना से संक्रमित छह मरीजों के मिलने के बाद भी इन लोगों में जागरूकता की कमी है। ज्यादा सेल करके ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में यह लोग लॉकडाउन के नियम और सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख देते हैं। शास्त्री मार्केट, बड़ा बाजार, गली नवावान, सिविल लाइंस व अन्य इलाकों में दवाओं की दुकानों के बाहर ऐसी ही स्थिति नजर आती है। दवा की थोक की दुकानों पर व्यापारी रिटेल में दवाएं बेच रहे हैं। दिखावे को बाजार में बल्लियां और रस्सिया बांध दी गई हैं, लेकिन यहां सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। बता दें की राशन बिक्रेता व अन्य कारोबारी
बुधवार को केमिस्ट एसोसिएशन के कुछ लोग एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय के पास प्रेमनगर पुलिस की शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि कर्मचारियों को दिए गए पास पुलिस फाड़ देती है और उन्हें दुकान नहीं पहुंचने देती। इस पर एसपी क्राइम ने प्रेमनगर इंस्पेक्टर को दुकान कर्मचारियों को जांच के बाद जाने देने के निर्देश दिए। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन के लोगों को लॉकडाउन के नियम पालन करने की भी हिदायत दी। साथ ही उल्लंघन करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

दवा कारोबारियों को पता ही नहीं क्या होता है सेनेटाइजर

दवा कारोबार में मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं। बाजार में नकली सेनेटाइजर भी बड़ी मात्रा में आ गया है। इस पर दुकानदार मन माने रुपये भी बसूल रहे हैं। लेकिन कुछ थोक दवा करोबारियों को यही पता नहीं है कि सेनेटाइजर क्या होता है। इस बात का खुलासा एसपी क्राइम से मिलने पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कर दिया। उन्होंने दवा कारोबार परिसर में सफाई और सेनेटाइजेशन की बात की तो अधिकारी ने पूछा कि सेनेटाइजर व अन्य उपकरण का कारोबार आप करते हो, तो सफाई का इंतजाम करना भी आपकी जिम्मेदारी है। इस पर एसोसिएशन पदाधिकारी बोले, सेनेटाइजर में क्या केमिकल होते हैं, यह हम नहीं जानते। इस पर एसपी क्राइम सख्ती से कहा कि दवा का कारोबार करते हो, सेनेटाजर केमिकल क्या होता है यह पता ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें