आंवला। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम-संवाद
आंवला/ बिशारतगंज। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजकुमार सिंह ने बुधवार को आंवला व बिशारतगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। आंवला की ओर से यहां आते समय डीआरएम पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर निरीक्षण यान से अधिकारियों की टीम के साथ उतर गए। वहां से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पैदल स्टेशन तक आए।
स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान यात्रियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें बताया कि प्लेटफॉर्म पर करीब डेढ़ माह पहले केबल डालने के लिए खोदे गए गड्ढे अब तक न भरे जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। प्लेटफॉर्म एक से दो व तीन पर जाने-आने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाए जाने, रात्रि में प्रकाश की कमी दूर करने, पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 6 बी पर प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण शुरू कराने आदि मांग कीं। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए हैं। संवाद