फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी समारोह में गोली चलने से घायल युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। भोजीपुरा के गांव चमरुआ में शादी समारोह में गोली चलने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई विजेंद्र ने बताया कि छह दिन पहले गांव के ही बालकराम की बेटी की बरात आई थी। विजय भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने गया था। जहां किसी विवाद के चलते अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में विजय के सीधे पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी का कहना है कि विजय शादी समारोह में तमंचा लेकर गया था, जो अचानक दग गया। गोली उसकी जांघ में लग गई थी। आज सुबह उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विजय अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें