फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीज किए वाहन लेकर भाग रहे चालक, निगरानी पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्यकर विभाग की मोबाइल यूनिट के कैंट स्थित कार्यालय परिसर में दो सप्ताह इंतजार के बाद चालक बस लेकर भाग गया। बाद में उसे पकड़ लिया गया और बस फिर परिसर में खड़ी करा ली गई, लेकिन इस प्रकरण से परिसर की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने पकड़कर खड़े कराए गए वाहनों का हाल जाना। ड्राइवर इंतजार करके थक गए हैं। उनका इंतजार अब आक्रोश में बदल रहा है। भोजीपुरा के भूड़ा निवासी जफर ने बताया कि दो दिन पहले निर्माणाधीन भवनों के लिंटर में प्रयोग होने वाला जला मोबिल ऑयल ड्रमों में भरकर ले जा रहे थे। उसे पास के गांव में पहुंचाना था। घर से पांच सौ मीटर दूर भूड़ा हाईवे पर टीम ने गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर से ई-वे बिल मांगा। करीब एक किमी तक जला मोबिल ऑयल पहुंचाने के लिए ई-वे बिल की जरूरत के बारे अधिकारियों से पूछने पर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इससे गाड़ी मालिक, ड्राइवर व लिंटर डलवाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। ड्राइवर अंतराम ने बताया कि वह गाड़ी में जरी कारोबार का सामान लेकर बरेली आ रहे थे। नमाज पढ़ने गए थे और ई-वे बिल का ध्यान नहीं रहा। मोबाइल यूनिट ने गाड़ी रुकवाई तो व्हाट्सएप पर ई-वे बिल मंगाकर दिखा दिया, लेकिन वे नहीं माने। करीब 80 हजार का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें