फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़े बाइपास पर खड़े कैंटर से टकराया दूसरा कैंटर, गोंडा निवासी चालक की मौत

Fri, 13 Sep 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बिलवा बड़े बाइपास पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। बाइपास पर खड़े कैंटर से दूसरा कैंटर टकरा गया, जिससे टकराने वाले कैंटर के चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बिलवा बड़े बाइपास पर खड़े कैंटर को पीछे आ रहा कैंटर टकरा गया। इससे टकराने वाले कैंटर का चालक शिवकुमार (45 वर्ष) गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिलवा बड़ा बाइपास पर कैंटर खड़ा था। प्रातः साढ़े सात बजे दिल्ली की तरफ से आया कपड़ों से भरा कैंटर खड़े कैंटर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर चालक शिवकुमार चालक सीट पर फंस गया। 

सूचना पर भोजीपुरा थाने के एसआई रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसआई रनवीर सिंह ने बताया कि चालक शिवकुमार गोंडा जनपद के थाना इटियाथोक के गांव रमुआपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें