नालों पर पड़े स्लैब बनेगें सफाई में बाधा
शहर में अधिकांश जगह बड़े नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर उस पर स्लैब डाल दिए हैं। सिविल लाइंस, कुतुबखाना, पटेल चौक, किला, सिकलापुर,आलमीगिरीगंज, सुभाषनगर, बदायूं रोड आदि जगहों पर नालों पर दुकानदारों ने आगे स्लैब डाल दिए हैं। नाले की जेसीबी से सफाई की जाती है। स्लैब पड़े होने के कारण नालों की सफाई नहीं हो पाती। जिससे नाले चोक हो जाते हैं और नालियों में पानी भरता है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर स्लैब नहीं हटाए गए तो इसे तोड़ा जाएगा। नाला सफाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में पांच चरणों में नालों की सफाई होती है। प्रथम चरण शुरू हो चुका है। बड़े 29 नालों की सफाई निर्माण विभाग कराता है। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी।