फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिर्फ कागजों में नाले की सफाई, हकीकत में गंदगी से पटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बालाजी विहार कॉलोनी में लोगों को जलभराव से राहत दिलाने का दावा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों से नाले की सफाई करा दी गई है। जब इसकी हकीकत परखी गई तो नाला कूड़े से पटा मिला।
विज्ञापन

बालाजी विहार कॉलोनी निवासी विमल पांडेय ने रविवार को पत्र लिखकर कॉलोनी में जलभराव की समस्या बताई थी। इसमें महापौर उमेश गौतम का भी विरोध किया। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सोमवार को अधिकारी जागे और मशीनें और मजदूर लेकर बालाजी विहार कॉलोनी पहुंचे। सुबह 10 बजे उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह के साथ पहुंची टीम ने कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र के नाले की सफाई की। दोपहर तीन बजे तक सफाई अभियान चला, लेकिन हल नहीं निकला। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मजदूर से नालों की सफाई करवा दी गई है। विमल पांडेय ने नाले में जमा हुए कचरे के फोटो को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
- अन्य कॉलोनी में बन रहे नाले की वजह से दिक्कत : डॉ. नैन

उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बस्ती से गुजर रहे नाले को भी साफ किया है। जब टीम पहुंची थी तो नाले में कचरा भरा था। इसको हटवाया गया है। डॉ. नैन के मुताबिक पानी की निकासी ढलान जिस ओर है वहां पर एक कॉलोनी का नाला बन रहा है, जो लगभग बनकर तैयार हो गया है। दो से तीन दिन में वह खुल जाएगा और समस्या खत्म हो जाएगी। उनके मुताबिक अभी के लिए नाले की जनता को अस्थाई तौर पर राहत दी गई है। संवाद
विज्ञापन




- बातचीत...

समस्या का समाधान नहीं हो रहा
जनता परेशान होती है तो होने दें। नाले के पानी की वजह से दुर्गंध आ रही है। किसी भी तरह से आराम नहीं मिल रहा है। महापौर हो या नगर आयुक्त हमारी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। - चरन सिंह मौर्य

सफाई करने के लिए टीम आई थी। उन्होंने सफाई की, लेकिन निकासी के लिए बस्ती की तरफ नाले की सफाई नहीं की। अब जब निकासी नहीं होगी ताे राहत कहां से मिलेगी। - श्रीकृष्ण रस्तोगी
-

हमने महापौर को वोट दिया, उनके लिए वोट मांगे, लेकिन हमारी समस्या कोई नहीं सुन रहा। नाला बनने के दौरान निकासी को ही बाधित कर दिया गया। अब परेशानी हमें हो रही है। - रमाकांत मिश्रा

नाले के पानी की निकासी जब तक नहीं होगी, तब तक आराम नहीं मिलेगा। इस तरह से सफाई कर के कोई फायदा नहीं है। उच्च स्तर पर नाले की सफाई हो और ढलान सही बने। - भानेश्वर दयाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें