बरेली। बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग में बीएससी के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में भाषण, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें सेल्फ फाइनेंस कोर्स के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शोधार्थियों और विद्यार्थियों की ओर से डॉ. जसपाल सिंह को बेस्ट टीचर अवार्ड दिया गया। छत्र-छात्राओ ने उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया।
प्रो. अनुराग मोहन को डिस्टिंग्विस्ड लीडरशिप एंड एकेडमिक एक्सीलेंस, प्रो. एपी सिंह को एक्सीलेंस इन लीडरशिप एंड एकेडमिक कंट्रीब्यूशन, प्राणि विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कमल कुमार सक्सेना को लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन इन जूलॉजी एजुकेशन, शैलेश मिश्रा और सुरेंद्र मिश्रा को एक्सीलेंस इन ऑफिस मैनेजमेंट, भजन लाल को एफिशिएंट ऑफिस सपोर्ट और अफसर अली को आउटस्टैंडिंग टाइपिंग सर्विस अवार्ड दिए गए। प्रो. एपी सिंह ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरव भूषण, अंजलि, आफरी, माहिरा, अरशुम, खुशी, रिसर्च स्कॉलर मुकेश कुमार, नीरज, राघवेंद्र, अनमोल, साक्षी, आमिर, पारिम, पीयूष, अभिषेक गौतम आदि मौजूद रहे।
इधर, शिक्षक संघ की ओर से एमएड विभाग के सेमिनार कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओपी राय व संचालन शिक्षक संघ के महासचिव प्रो. वीपी सिंह ने किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। रसायन शास्त्र विभाग में कार्यरत डॉ. अनुज को सम्मानित किया गया। पिछले सत्र में सेवानिवृत्त हुए प्रो. कमल कुमार सक्सेना, प्रो. प्रदीप कुमार और प्रो. खुर्शीद अली को प्राचार्य ने सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. ओमकार, प्रो. स्वदेश सिंह, प्रो. संगीता सिंह, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. शुभ्रा कटारा, प्रो. अविनाश अग्रवाल, प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. रविंद्र बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद