फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन टाउन बार : समिति लेगी कार्रवाई का निर्णय

विज्ञापन
Down Town Bar: There may be demolition action
विज्ञापन
बरेली। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल के डाउन टाउन बार को सील करने के बाद अब उस पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो सकती। ऐसे में आगे की कार्रवाई के लिए मामला समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

माडल टाउन में आवासीय भवन में बनाए गए डाउन टाउन बार पर एक फिर कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है। पिछले दिनों टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आने के बाद यह बार आबकारी विभाग ने सील किया था लेकिन तत्कालीन डीएम मानवेंद्र सिंह ने इसकी सील खुलवा दी थी। यह मामला खुलने के बाद मीडिया में सुर्खियां बना तो आबकारी कमिश्नर ने इसे दोबारा सील करा दिया था। डाउन टाउन के मालिक मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद अब इसका मामला एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। बीडीए ने इसके निर्माण को अवैध ठहराते हुए सील तोड़ने के आरोप में शनिवार को मनोज जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीसी बीडीए जोगिंदर सिंह का कहना है कि यह भवन आवासीय है और इसकी कंपाउंडिंग नहीं हो सकती। आगे की कार्रवाई के लिए अब यह मामला समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें