फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर का एजेंडा : आयोजन के नाम पर न वसूलें चंदा

Fri, 27 Apr 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा, लखनऊ और सैफई की तर्ज पर बरेली महोत्सव कराने की कवायद अंतिम दौर में है। कमिश्नर डा. पीवी जगनमोहन ने जिलाधिकारी को महोत्सव समिति बनाकर आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। बरेली महोत्सव कब से कब तक मनाया जाए। इसका समय और तारीख स्वयं डीएम ही तय करेंगे। कमिश्नर ने साफ कहा है कि बरेली महोत्सव आयोजन के नाम पर चंदा वसूलने की छूट नहीं होगी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरेली महोत्सव में मुंबई और दिल्ली से भी मशहूर कलाकार बुलाए जाने की योजना है। महोत्सव शहर और गांव की छुपी हुई युवा प्रतिभाओं को बाहर निकालने का मंच बने। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बरेली में भी कला और संस्कृति का काफी स्कोप है। अगर मुंबई के कलाकारों के सामने बरेली की कोई प्रतिभा अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसे फिल्म या सीरियल में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कमिश्नर ने कहा कि बरेली महोत्सव को बड़ी संस्थाएं और कंपनियां स्पांसर कर सकती हैं, लेकिन कोई भी महोत्सव के नाम पर चंदा वसूलकर आयोजन खराब न करे। कमिश्नर ने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं से संपर्क कर बॉलीवुड कलाकारों को महोत्सव में बुलाया जाएगा। डीएम को रुपरेखा बनाकर अंतिम रूप देना बाकी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें