बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आईपीएल (इन्वर्टिस प्रीमियर लीग) सीजन छह का रविवार को आगाज हुआ। पहला मुकाबला विवि की चेयरपर्सन सोनल गौतम की टीम इन्वर्टिस स्ट्राइकर और कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम की टीम इन्वर्टिस डोमिनेटर के बीच हुआ। इसमें डोमिनेटर ने स्ट्राइकर को छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन
इन्वर्टिस स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में आठ विकेट खोकर 89 रन बनाए। डोमिनेटर की ओर से आरुष यादव ने तीन ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इन्वर्टिस डोमिनेटर ने 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से पहले विवि के कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, कुलसचिव संतोष कुमार, डीन इंजीनियरिंग विभाग प्रो. आरके शुक्ला, पत्रकारिता विभाग डीन प्रो. राजेश शर्मा, प्रबंधन विभाग डीन प्रो. मनीष गुप्ता और डीन प्रो. पीपी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद