फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच से आठ मार्च तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका (12 वर्ष आयु वर्ग) तैराकी प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां तरणताल की साफ-सफाई कराने के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल निदेशालय की ओर से क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सर्दियों में छह महीने उपयोग में न आने के कारण तरणताल में धूल जमा हो गई। इसको देखते हुए इसकी सफाई की जा रही है।
इसके साथ ही चेंजिंग रूम से लेकर, स्प्रिंग बोर्ड तक सभी को दुरुस्त करने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। आरएसओ, जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी उपयोग में आने वाले उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना है तरणताल

स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हुआ है। पिछले वर्ष मार्च में इसके आधुनिकीकरण का कार्य पूरा किया गया था। यह 50 मीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा है। गहराई 18 फीट है। परिसर में पवेलियन, चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम की भी सुविधा दी गई है। हालांकि, स्टेडियम में तैराकी का प्रशिक्षण देने के लिए कोई कोच नहीं है।

चार दिन होंगे ट्रायल
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चुनाव कराने के लिए ट्रायल आयोजित होंगे। बालक वर्ग के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 फरवरी को और बालिका वर्ग में चयन 22 फरवरी को किए जाएंगे। वहीं, बालक वर्ग में मंडल स्तर के चयन 27 फरवरी और बालिका वर्ग में चयन एक मार्च को होंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश पाने और ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र को स्पष्ट रूप से भरने के बाद संबंधित क्षेत्रीय खेल अधिकारी की ओर से ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें