फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेवर चोरी कर बेचने ले जा रही घरेलू सहायिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में घरेलू सहायिका ने जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। मालिक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी किए जेवर को बेचने ले जाते वक्त पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

डीडीपुरम में किराये पर रहने वाले ज्वाला प्रसाद ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनके घर काम करने वाली महिला आरती ने जेवर चुरा लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। बारादरी पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर आरती को डीडीपुरम पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि उस वक्त आरती चोरी के जेवर बेचने जा रही थी। पुलिस ने उसके पास से तीन अंगूठी और पेंडल बरामद किया है। आरती ने बताया कि काम करने के दौरान जेवर पर नजर पड़ी तो मन में लालच आ गया। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उसने मालकिन के जेवर चोरी कर लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें