फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आठ करोड़ की लागत से दुधवा में होगा डॉल्फिन का संरक्षण, केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 13 Dec 2023 08:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी/बांकेगंज

सार

दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट वन्यजीव विहार (जिला बहराइच) की गेरूआ और खीरी की घाघरा नदी में बड़ी संख्या में डॉल्फिन पाई जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में हुई गणना में यह बात सामने आई है कि खीरी जिले और कतर्निया घाट में डॉल्फिन की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
अठखेलियां करती डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुधवा टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली नदियों में डॉल्फिन का संरक्षण करने के लिए आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजा गया है। इस धनराशि से डॉल्फिन की गणना करने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे। 

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट वन्यजीव विहार (जिला बहराइच) की गेरूआ और खीरी की घाघरा नदी में बड़ी संख्या में डॉल्फिन पाई जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में हुई गणना में यह बात सामने आई है कि खीरी जिले और कतर्निया घाट में डॉल्फिन की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले की नदियां डॉल्फिन के लिए अनुकूल प्राकृतवास होने के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से 801.24 लाख रुपये संरक्षण और संवर्धन के लिए मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें