फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: घूरे में दबा मिला नवजात का शव, हाथ निकल हुआ था बाहर; महिला के शोर मचाने पर पहुंचे लोग

Wed, 13 Dec 2023 07:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

पुलिस को आशंका है कि उसे गला दबाकर मारने के बाद यहां दबाया गया था या जिंदा दफन कर देने पर नवजात की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घूरे में मिला नवजात शिशु का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद थाना क्षेत्र के तिकोला दुलरामई गांव में देर रात किसी ने नवजात बालक को घूरे में दफन कर दिया। नवजात के बाहर निकल आए एक हाथ को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। गांव के कुछ लोगों ने मिट्टी हटाकर नवजात को मृत अवस्था में बाहर निकाला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


तिकोला दुलरामई गांव निवासी रामगुनी बुधवार सुबह अपने घर से कुछ फासले पर रखे बठिये से कंडा निकालने गईं थी। उसके पास ही गांव के कुछ लोग घूरा डालते हैं। कंडा निकालते समय रामगुनी की नजर घूरे पर गई, जहां एक बच्चे का हाथ दिखाई पड़ रहा था। उनके आवाज लगाने पर घरवाले तथा अन्य पड़ोसी मौके पर आ गए। नवजात शिशु के मृत शरीर को लोगों ने बाहर निकाला। गांव वालों ने आशंका जताई कि कोई रात के अंधेरे में उसे घूरे में दबा गया, लेकिन जल्दबाजी में पूरी तरह वह दब नहीं सका। 

पुलिस को आशंका है कि उसे गला दबाकर मारने के बाद यहां दबाया गया था या जिंदा दफन कर देने पर नवजात की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने बताया कि अभी घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें