फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कुत्ते पकड़ने गई टीम पर ही कुत्तों ने बोल दिया हमला, कर्मचारी बोले- हमें जान नहीं देनी; डरकर लौटे

Thu, 15 Jun 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीबीगंज के बंडिया गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को नगर निगम से दो कर्मी गए, लेकिन कुत्तों ने उन पर ही हमला कर दिया। इसके बाद टीम सिर्फ एक कुत्ता पकड़कर वापस चली गई। 
विज्ञापन
सिर्फ एक कुत्ता पकड़ कर लौटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में बुधवार को कुत्ते पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर ही कुत्तों ने हमला बोल दिया। इसके बाद टीम सिर्फ एक कुत्ते को पकड़कर वापस लौट आई। ग्रामीणों के मुताबिक कर्मचारी ने कहा कि उन्हें कुत्तों के चक्कर में अपनी जान नहीं देनी।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला

गांव बंडिया में कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। नगर निगम इसे लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुत्तों को पकड़ने के लिए सिर्फ दो लोगों की टीम भेजी गई। उन्हें भी कुत्तों ने दौड़ा लिया। इसके बाद दोनों कर्मचारी एक कुत्ते को पकड़कर ही वापस चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों पर किया था हमला 

मंगलवार को खूंखार कुत्तों ने 11 साल के शाहनवाज व चार साल के अंश पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे पहले भी कुत्ते कई मासूमों को शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को नगर निगम से दो कर्मी गए। गांव के अंदर से कुत्ते पकड़ने लगे, इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यह गली के पालतू कुत्ते हैं। जंगली कुत्ते हमला करते हैं।

ये भी पढ़ें- महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत

गांव के अंदर से कुत्ता पकड़ने का विरोध हुआ तो टीम जंगल की तरफ गई। यहां कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद टीम के दोनों कर्मचारी गांव से ही एक कुत्ता पकड़कर वापस लौट आए। ग्रामीणों के कहने पर बताया कि उन्हें अपनी जान नहीं देनी है। वैसे भी दो महीने से वेतन नहीं मिला है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें