फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack: बरेली के सिरौली में कुत्तों ने किशोर पर किया हमला, आए दिन के हमलों से लोग परेशान

Tue, 26 Nov 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पीड़ित ने बताया कि वह बच्चों के साथ खेत पर गया था। वहां वह खेलते हुए दूसरे बच्चों से थोड़ी दूर चला गया। अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक है। आए दिन हमले की घटना सामने आ रही हैं। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव धनेरा गौरी निवासी किशोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तेरह साल के हेमेंद्र पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हेमेंद्र ने बताया कि वह बच्चों के साथ खेत पर गया था। वहां वह खेलते हुए दूसरे बच्चों से थोड़ी दूर चला गया। अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बच्चों ने जाकर उसके परिजनों को जानकारी दी। इससे पहले ग्रामीणों ने कुत्तों के चंगुल से हेमेंद्र को छुड़वाया। परिजनों ने एंबुलेंस से हेमेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार चल रहा है। 

18 नवंबर को हाफिजगंज में हुई घटना
18 नवंबर को थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी बलवीर सिंह के पांच वर्षीय पुत्र हार्दिक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। उसकी आंख और शरीर में अन्य जगह घाव हो गए थे। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इससे पूर्व में भी घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें