फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के काम में हाथ न बंटाने पर पिता ने डांटा तो दो बहनों ने छोड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाने पहुंचकर की शिकायत, परिजनों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

नवाबगंज। घर के काम में हाथ न बंटाने व पिता से डांट से नाराज होकर दो बहनों ने अपना घर छोड़ दिया। मामले में थाना पहुंचकर अपने परिजनों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की है।



थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण ने घर के कामकाज में हाथ न बंटाने को लेकर अपने दोनों पुत्रियों को डांट दिया था। इससे गुस्साईं दोनों बहनों ने परिजनों के साथ गाली-गलौज की। नाराज पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर दोनों को पीट दिया। इससे नाराज होकर दोनों बहनें बैग में कपड़े रखकर कोतवाली पहुंच गईं। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उनके गांव पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवतियों का आरोप है कि उनके परिजन उनके साथ आए दिन मारपीट कर गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से भिड़ी एक और युवती



पुलिस दोनों बहनों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच ईधजागीर गांव के मोहल्ला यानीन नगर निवासी एक युवती अपने को चिकित्सक बताते हुए पुलिस से उक्त दोनों बहनों से पूछताछ करने के संबंध में भिड़ गई। महिला पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक होने पर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने युवती को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद दोनों बहनों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें