बरेली। रोहिलखंड कैनाइन क्लब द्वारा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान परिसर में 23 फरवरी को ऑल ब्रीड चैंपियनशिप डाॅग शो का आयोजन होगा। इसमें देसी-विदेशी नस्ल के कुत्तों की प्रदर्शनी भी लगेगी। इस आयोजन से देसी नस्ल के कुत्तों को संरक्षित करने का प्रयास होगा।
निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए श्वान को बेस्ट इंडियन डाॅग के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये पहली बार होगा कि डॉग शो में देसी नस्ल के रामपुर हाउंड, चिप्पीपराई, मुधौल हाउंड, राजपलायम आदि नस्ल के श्वान रहेंगे। प्रतिबंधित नस्ल पिटबुल, राॅटविलर, मास्टिफ आदि भी प्रदर्शनी में आएंगे, पर निगरानी की जिम्मेदारी उनके मालिकों की रहेगी।
निर्णायक मंडल में कैनाइन जज कानपुर के आरएस मुंजाल और अमृतसर के योगेश टूटेजा रहेंगे। पंजीकरण के लिए डॉ. दिलीप टंडन के मोबाइल नंबर 9837038904 और डॉ. अभय तिलक के मोबाइल नंबर 9837066113 पर संपर्क कर सकते हैं। सिर्फ पंजीकृत श्वान प्रतिभाग कर सकेंगे। अमर उजाला ब्यूरो