फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ वर्ष की बच्ची को कुत्ते ने किया घायल

Fri, 10 Jul 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र के मलकपुर गांव में लावारिस कुत्ते ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मलकपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ वर्षीय पुत्री उपासना गंगवार घर के पास स्थित दूसरे मकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान वहां घूम रहे एक कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शोर मचाकर कुत्ते को भगाया।
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हमले में बच्ची की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव हो गए हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कुत्तों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
वर्जन :
लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए जिला पंचायत को पत्र भेजा जाएगा। ग्रामीणों से भी छोटे बच्चों का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है। - भानु प्रताप, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें