फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे पर द्वारिकेश चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा से उतरी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन


फरीदपुर के ढकनी गांव निवासी जसोदा देवी (42) फतेहगंज पूर्वी के नगरिया कला गांव में अपनी बेटी के घर गई थीं। बुधवार को वह अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह द्वारिकेश चीनी मिल के पास ई-रिक्शा से उतरीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई। यहां से गुजर रहे फरीदपुर से भाजपा विधायक दिवंगत श्याम बिहारी लाल के बेटे ईशान ग्वाल ने अपनी कार से घायल को सीएचसी फरीदपुर पहुंचाया। यहां तुरंत ही उनका उपचार शुरू किया गया। कुछ देर बाद ही जसोदा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन


फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हादसे में घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
शीशगढ़। सड़क हादसे में घायल हुईं ग्राम गोकिलपुर निवासी हरप्यारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के बेटे की तहरीर पर बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम गोकिलपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि 29 जून को दोपहर करीब दो बजे ग्राम सहोड़ा स्थित बैंक से रुपये निकालकर मां हरप्यारी पैदल घर लौट रही थीं। ग्राम भुड़ासी निवासी अमीर हुसैन ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए सहोड़ा के निकट पेट्रोल पंप के पास उन्हें टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें