फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधे दिन की ओपीडी में भी समय से नहीं पहुंचे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली के अवकाश के बाद बुधवार को ओपीडी खुली तो डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीज परेशान हुए। आधे दिन की ओपीडी में भी कई डॉक्टर घंटे भर देर से पहुंचे। तीन सौ बेड अस्पताल में फिजिशियन, डेंटिस्ट और नेत्र रोग विभाग के अलावा अन्य कक्ष में ताला लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार के बाद सोमवार को दिवाली पर सरकारी अस्पतालों में सार्वजनिक अवकाश रहा। बुधवार को जिला अस्पताल में आधे दिन की ओपीडी रही लेकिन गिने-चुने ही मरीज पहुंचे। हालांकि, कई मरीज पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही पहुंच गए। पर्चा बनवाकर ऑर्थोपेडिक, बाल रोग और फिजिशियन के कक्ष के बाहर कतार में लग गए।
तीमारदारों के मुताबिक डॉक्टर देर से पहुंचे। इससे मरीज को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, सामान्य दिनों के सापेक्ष मरीजों की कतार कम होने से पर्चा, दवा लेने और जांच कराने के लिए नोकझोंक नहीं हुई।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर स्टाफ के मुताबिक बुधवार को 442 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा पर्चे सर्दी, खांसी, बुखार के रहे। बच्चा ओपीडी में इलाज के लिए 70 बच्चे पहुंचे। इनमें डायरिया संदिग्ध लक्षण और बुखार के ज्यादा रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें