फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट नहीं मिली तो डाक्टर के बेटे ने गर्भवती पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर डॉक्टर के बेटे ने गर्भवती पत्नी को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके में बेटे को जन्म दिया, लेकिन पति तब भी नहीं पहुंचा। पंचायत के बाद जैसे तैसे पत्नी को घर लाया, लेकिन कुछ दिन रखने के बाद फिर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों और महिला आयोग से की है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के पतदौरा डोरिया के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का निकाह 2019 में नवाबगंज के रहने वाले एक डॉक्टर के बेटे से किया था। आरोप है कि निकाह के बाद पति ने बुलेट बाइक की मांग की, जबकि निकाह के वक्त ही दहेज में बाइक दी गई थी। मांग पूरी न होने पर उसने सात माह की गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके में बेटे को जन्म दिया। सूचना देने के बाद भी पति देखने नहीं आया। रिश्ता न टूटे इसलिए विवाहिता के पिता ने पंचायत कराई तो युवक पत्नी को लेकर चला गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया, फिर पत्नी के मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता का कहना है कि उसका पति दूसरा निकाह करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें