फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे: रक्तदान के साथ कोरोना योद्धाओं का सम्मान

विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर रक्तदान करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आईएमए, बरेली चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन और सामाजिक संगठनों की ओर से हुए आयोजन

बरेली। डॉक्टर्स डे पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। आईएमए के डॉक्टरों की ओर से रक्तदान किया गया तो अलग-अलग संगठनों की ओर से कोरोना से लड़ते हुए जान गंवाने वाले डॉक्टरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनरव्हील क्लब की ओर से डॉक्टरों को सम्मानित किया गया और पंजाबी महासभा ने दवाएं बांटीं।
विज्ञापन

कोरोना आपदा के बीच सामूहिक आयोजन पर पाबंदी होने की वजह से आईएमए के डॉक्टरों ने रक्तदान करने का संकल्प लिया। आईएमए भवन में आयोजित रक्तदान शिविर की शुरुआत आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने खुद रक्तदान करके की। इस दौरान आईएमए के संरक्षक पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, ब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. जीएस खंडूजा, डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल, सचिव डॉ. राजीव गोयल मौजूद रहे। बरेली चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने भी डॉक्टरों को समर्पित दिवस पर रक्तदान किया।
आईएमए, बरेली चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन और रोटरी क्लब ने देर शाम हेल्थ एंड वेल्थ विषय पर ऑनलाइन मीटिंग की। इसमें स्वास्थ्य के मुद्दों आईएमए अध्यक्ष और आर्थिक मुद्दों पर सीए विनय कृष्णा ने विचार रखे। सीए राजेन विद्यार्थी और सीए रितेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। इसके बाद कोरोना महामारी से लड़ते हुए प्राणों की आहूति देने वाले डॉक्टरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

डॉक्टर्स-डे पर इनरव्हील क्लब नॉर्थ ने चिकित्सकों का सम्मान किया। इस मौके पर क्लब की ओर से समाज सेविका मनु नीरज, डॉ. प्रसून जौहरी आदि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की नई टीम का भी गठन किया गया। इसमें दीक्षा सक्सेना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान प्रीति खंडेलवाल, सपना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, एकता सक्सेना, चित्रा जौहरी आदि मौजूद रहीं। उधर, इनरव्हील क्लब मरकरी की ओर से इज्जतनगर पीएचसी पर तैनात डॉ. कमल मेहरा, पीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह, गंगापुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रखर सक्सेना, डॉ. हरमीत पुरी, सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, सीमा, श्वेता आदि ने डॉ. प्रखर सक्सेना, मेडिकल स्टाफ रुचिका, प्रीति, सीमा, कमलेश आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मरकरी की अध्यक्ष सुधा सक्सेना, सचिव रचना सक्सेना और सेंट्रल की अध्यक्ष रेनू चड्ढा, सचिव ज्योति विज आदि मौजूद थीं।

डॉक्टर्स डे पर बांटी दवाई

बरेली। डॉक्टर्स डे पर पंजाबी महासभा ने अपनी 50वीं विधवा पेंशन योजना और अन्नपूर्णा योजना का समापन किया। डॉ. पुनीत सरपाल ने लोगों को मुफ्त इम्युनिटी बढ़ाने की दवा बांटी। महासभा की ओर से डॉ. सरपाल को सम्मानित किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें