फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूप लेगी इम्तहान.. कल बादल होंगे मेहरबान

विज्ञापन
बरेली में बुद्धवार को काफी उमस रही। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दिन भर मंडराते रहे बादल मगर हवाओं ने बरसने नहीं दिया

बरेली। बारिश से कुछ दिन मौसम ठीक रहने के बाद धूप और उमस ने फिर लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने की वजह से बादल इकट्ठे नहीं हो पा रहे हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार को भी धूप और उमस हावी रहेगी लेकिन शुक्रवार से मौसम का रुख फिर बदल सकता है और इसके बाद लोगों को तपन से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुुताबिक, हवा की दिशा दो दिन पहले बदल गई है, जिसकी वजह से मंडरा रहे बादलों के एकजुट न होने से शहर में उच्च वायुदाब हावी है, जिसकी वजह से बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं कर पा रहे हैं। बताया कि बुधवार को दिन में कई बार हल्के बादल छाने के बाद भी बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। तापमान में बढ़त दर्ज होने से लोगों को तेज गर्मी ने बेहाल किया। अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में भी एक डिग्री की बढ़त हुई। तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने गुरुवार को भी धूप और उमस के साथ ही बादल मंडराने के आसार जताए हैं। मगर बारिश होगी इस उम्मीद से इनकार किया है। शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें