बरेली में दहेज उत्पीड़न का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर पति ने दहेज न मिलने पर पत्नी को छत से फेंक दिया। उसे जहरीले इंजेक्शन दिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक डॉक्टर पति और उसके परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। आरोप है कि पीड़िता को जहरीले इंजेक्शन और दवाएं भी दी गईं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कैंट थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भरतौल निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले अपनी बेटी सलोनी का विवाह शाहजहांपुर के कलान निवासी डॉक्टर रामगोपाल से किया था। विवाह के बाद रामगोपाल, उसके पिता, मां, देवर, जेठ और ननद दहेज की मांग करने लगे। दहेज न देने पर रामगोपाल ने सलोनी को नशीले इंजेक्शन और दवाएं देना शुरू कर दिया।
21 सितंबर को रामगोपाल ने परिजनों के साथ मिलकर सलोनी के बाल काटे और उसे छत से नीचे फेंक दिया। सलोनी के ससुर तेजपाल ने उसके सिर पर तमंचे की बट से भी वार किया था। सलोनी ने फोन पर अपने पिता संतोष को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद संतोष ने बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कैंट थाने में संतोष की शिकायत पर डॉक्टर रामगोपाल और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।