फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉक्टर पर फार्मा कंपनी और मेडिकल स्टोर से सांठगांठ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित यूपी स्पाइनल इंजरी सेंटर के डॉक्टर पर मझगवां ग्राम प्रधान सौरभ सिंह ने फार्मा कंपनी और एक मेडिकल स्टोर संचालक से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने एडी एसआईसी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि पिछले दिनों मां की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए वह सेंटर गए थे। वहां पर डॉक्टर की लिखी दवा सिर्फ सेंटर के पास संचालित एक मेडिकल स्टोर से ही मिलती है। जिस फार्मा कंपनी की दवा लिखते हैं, वह बरेलीभर में अन्य कहीं नहीं मिलती। मेडिकल स्टोर संचालक से डॉक्टर की मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहां पर जबरन मास्क लगाने को कहा जाता है। उनकी मांग है कि डॉक्टर ऐसी दवा लिखे, जो पूरे बरेली में मिल सके। मास्क के लिए दबाव न बनाया जाए। मरीजों को नंबर से देखा जाए तो ताकि दूर दराज से मरीजों को परेशानी न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें