फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर पहुंचे डीएम-एसएसपी, आवश्यक सेवाओं में लगे वाहन को रोकने पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रशासन के पास पुलिस कर्मियों की मनमानी की पहुंच रहीं शिकायतें

बरेली। प्रशासन के पास ये शिकायतें आ रही हैं कि लॉकडाउन के नाम पर हाईवे पर पुलिसकर्मी जानबूझकर आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे वाहनों को रोक रहे हैं। इस पर डीएम ने रजऊ परसपुर से परसाखेड़ा तक जीरो प्वाइंट तक नेशनल हाईवे का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को ऐसे वाहनों को न रोकने की सख्त हिदायत दी। डीएम ने कहा कि जरूरी खाद्य सामग्री की आपूर्ति में लगे वाहनों को कोई रोकता है तो कलक्ट्रेट रूम में कंट्रोल रूम में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

शासन के भी स्पष्ट निर्देश है कि लॉकडाउन के दौरान सब्जी, खाद्य सामग्री, दवाई सहित अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को न रोका जाए। इसके बावजूद जिले के बार्डर पर ऐसे वाहनों के रोकने की शिकायत अधिकारियों को मिल रही है। इसे लेकर डीएम नितीश कुमार ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ रजऊ परसपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बड़ा बाईपास होते हुए परसाखेड़ा तक हाईवे पर गुजर रहे प्याज, आलू सहित दूसरे वाहनों को देखा। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस कर्मी चेक प्वाइंट पर मौजूद थे। डीएम ने वहां रुककर पुलिस कर्मचारियों को हिदायत दी कि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे वाहनों को न रोका जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

मेडिकल स्टोर पर भीड़ देखकर फटकारा

डीएम और एसएसपी ने पटेल चौक होते हुए साहू गोपीनाथ में एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर भीड़ देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को हिदायत दी कि वे एक-एक मीटर की दूरी पर गोलाई बनाकर खड़े हो।

श्यामगंज मंडी का लिया जायजा

कालाबाजारी की शिकायत पर डीएम और एसएसपी साहू गोपीनाथ से श्यामगंज मंडी पहुंचे। हालांकि वहां उन्हें कोई दुकान खुली नहीं मिली। इसके बाद अफसर सेटेलाइट, पीलीभीत बाईपास होते हुए संजयनगर की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें