फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा किसान, डीएम ने दिखाई दरियादिली, दिलाए 23 हजार रुपये और नौकरी

Wed, 04 Nov 2026 04:07 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सरकारी गोशाला में चारा भुगतान न मिलने से परेशान किसान को जिलाधिकारी ने बुधवार को तत्काल राहत दी। उसे 22,050 रुपये का बकाया भुगतान दिलाया। किसान बोतल में पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा था।  
विज्ञापन
पीड़ित किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में सरकारी गोशाला में चारा आपूर्ति का भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसान बुधवार को पेट्रोल की बोतल लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गया। जनता दर्शन में डीएम अविनाश सिंह के सामने उसने अपनी पीड़ा बताई। किसान की समस्या सुनने के बाद डीएम ने तत्काल 22,050 रुपये का बकाया भुगतान कराया। साथ ही बच्चों के लिए मिठाई खरीदने को 950 रुपये दिए। परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए सेमीखेड़ा सहकारी चीनी मिल में रोजगार की व्यवस्था भी कराई।

विज्ञापन
Trending Videos

मीरगंज तहसील के परौरा गांव निवासी महेंद्र सिंह ने जुलाई 2026 में रफियाबाद स्थित सरकारी गोशाला में 63 क्विंटल हरा चारा सप्लाई किया था। 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उसका 22,050 रुपये भुगतान बनता था। किसान के मुताबिक, रकम पाने के लिए वह ग्राम प्रधान, संबंधित कर्मचारियों, बीडीओ और एसडीएम कार्यालय के कई चक्कर लगा चुका था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही थी। सुनवाई न होने से निराश होकर वह बुधवार दोपहर पेट्रोल की बोतल लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गया।
विज्ञापन

जनता दर्शन में मामला सामने आने पर डीएम ने किसान को समझाकर शांत कराया। इसके बाद नजारत से नाजिर को बुलाकर बकाया रकम का भुगतान कराया। परिवार की आजीविका के लिए सेमीखेड़ा सहकारी चीनी मिल के महाप्रबंधक को किसान को दैनिक वेतनभोगी पर काम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसान की परेशानी को देखते हुए तत्काल राहत और रोजगार की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें