बरेली में बुधवार को स्कूल बंद
बरेली में भीषण ठंड के मद्देनजर जिले के स्कूलों, मदरसों में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी, परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।
बदायूं में 16 जनवरी तक अवकाश
बदायूं में कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम निधि श्रीवास्तव के आदेश पर बीएसए वीरेंद्र पाल सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि 15 व 16 जनवरी को कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें कि 14 जनवरी तक शीतकालीन सत्र की छुट्टी थी। 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन मंगलवार को जबरदस्त ठंड को देखते हुए अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया गया। जिले में बुधवार सुबह से घना कोहरा देखा गया है।
ये भी पढ़ें- Bareilly Car Accident: पिता की पहली बरसी पर बेटा-बेटी की मौत, हल्द्वानी से लौट रहे थे घर, परिवार में कोहराम
शाहजहांपुर में भी छुट्टी का आदेश जारी
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के आठवीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। अब 17 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। पहले स्कूल 15 जनवरी से खुलने थे। वहीं, कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं दो दिन ऑनलाइन चलाने या स्कूल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खोलने को कहा है।